Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रीड इंडिया कैंपेन युवाओं को नई दिशा देगी : प्रणव पंड्या

Published

on

Loading

हरिद्वार| आधुनिक समय में भले ही पाठक नए लेखकों की पुस्तकों में रुचि न ले रहे हों, लेकिन भारत सरकार की रीड इंडिया कैंपेन एक नई दिशा प्रदान करेगी। यह योजना फरवरी से शुरू होने की संभावना है। देवसंस्कृति विश्व विदयालय के कुलाधिपति व विचार क्रांति अभियान, शांतिकुंज हरिद्वार के प्रमुख प्रणव पंड्या ने आईएएनएस से कहा कि सही मायने में देखा जाए तो देश को और विश्व की युवा पीढ़ी को इस कैंपेन की बहुत आवश्यकता थी। आज जमाना बदल रहा है। छात्र नये नये मोबाइल फोन, कम्प्यूटर, टेबलेट आदि कई आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर कर रहे हैं, लेकिन लोगों की किताब पढ़ने में उनकी रुचि कम हो रही है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरणों से उनकी जानकारियों में अभिवृद्धि तो हुई है, किन्तु फिर भी साहित्य की आवश्यकता और महत्ता को अस्वीकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि साहित्य से ही मनुष्य को प्रकाश मिलता है, जीवन जीने की राह मिलती है। विचारों में सजगता और प्रखरता आती है और मनुष्य को प्रगति के पथ पर बढ़ने में मदद मिलती है इसलिए साहित्य हमारे जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए।

विश्वभर के महापुरुषों से लेकर राजनीतिज्ञों तक ने पुस्तकों के महžव को स्वीकार किया है और विचार शक्ति का गुणगान किया है, क्योंकि पुस्तकों से विचारों का परिमार्जन होता है और उससे व्यक्तित्व परिष्कार में सहायता मिलती है।

विचार क्रान्ति अभियान के प्रणेता पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने कहा है, “मस्तिष्क में सर्वदा सद्विचारों को ही स्थान दिया जाना चाहिए। ऐसा प्रयत्न करना चाहिए जिससे मस्तिष्क में असद्विचारों को प्रवेश पाने का अवसर ही न मिले।”

प्रणव पंड्या के अनुसार, गायत्री परिवार के जनक पंडित श्रीराम शर्मा ने अपने 80 वर्ष के जीवन में 3500 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। इस वर्ष को पूरे विश्व में गायत्री परिवार भी ज्ञान क्रांति वर्ष के रूप मे मना रहा है।

कहा जाता है कि अच्छी कृतियां कभी नहीं मरतीं, उनके शब्द अमर होते हैं। रचनाकार भले ही गुजर जाएं परंतु उनकी रचनाएं अमर रहती हैं और समाज का मार्गदर्शन करती रहती हैं।

नेशनल

सपा और कांग्रेस के शहजादे दिन में सपना देख रहे, जनता 4 जून को इन्हे नींद से जगा देगी: पीएम मोदी

Published

on

Loading

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने उत्तर प्रदेश के बस्ती पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आपका ये उत्साह, ये जनसैलाब, ये आशीर्वाद, बस्ती, सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज, इस क्षेत्र ने हमेशा मुझ पर, भाजपा पर भरोसा किया है। हमारे काम पर भरोसा किया है। हमारी बात, हमारे वादों, हमारे इरादों पर भरोसा किया है, इसलिए मैं आपके इस भरोसे पर खरा उतरने में ना पहले कोई कमी छोड़ी है, ना आगे कोई कमी छोड़ूंगा। ये मोदी की गारंटी है। मैं पहले भी इसी मैदान में आपके बीच आ चुका हूं, लेकिन आज जो सभा में देख रहा हूं, इससे पहले ऐसा दृश्य देखने का सौभाग्य नहीं मिला था।

इस दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, सपा और कांग्रेस के शहजादे की फिल्म के रिलीज से मैं नराज हूं। सपा और कांग्रेस के शहजादे अफवाह उड़ा रहे हैं कि वे 79 सीट जीतेंगे। ये लोग दिन में सपना देख रहे हैं। पीएम मोदी ने रहा, 4 जून को यूपी की जनता इन्हें नींद से जगा देगी। इसके बाद ये लोग हार ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे। पीएम ने रैली में राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन को राम मंदिर से परेशानी है। सपा वाले राम मंदिर को बेकार बताते हैं। राम मंदिर जाने वालों को पाखंडी कहते हैं। ये लोग सनातन धर्म के विनाश करने की बात करते हैं। कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं। ये राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। ये रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। इन पांच चरणों ने ही देश में तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है। आप इंडी अलायंस का बयान देख लीजिए। हर कोई अलग-अलग आंकड़े बताते हैं। पूरा इंडी अलायंस ऐसा निराशा के गर्त में डूबा है कि इनको ये भी याद नहीं रहता कि वो दो दिन पहले क्या बोला था और आज क्या बोल रहे हैं। आप समझदार लोग हैं कभी भी अपना समय और अपनी शक्ति व्यर्थ नहीं जाने देते। अब आप सोचिए सपा को मिलने वाला एक भी वोट, कांग्रेस को पड़ने वाला वोट किसी काम का है क्या? आपका वोट बेकार हो जाए, बर्बाद हो जाए, यहां का कोई मतदादा चाहेगा क्या? इसलिए आपका वोट उसको पड़ना चाहिए, जिसकी सरकार बनने की गारंटी है।”

उन्होंने कहा, “कभा भी पुण्य कार्य मिलता हो, तो मौका गंवाना चाहिए क्या? अगर आप वोट नहीं डालेंगे तो पुण्य मिलेगा क्या? आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता है, तो वो आशीर्वाद देते हैं। मैं इतने काम करने वाला हूं, हर काम से पुण्य मिलने वाला है, इसलिए वोट दीजिए विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए। 22 जनवरी 2024…इस देश में बहुत लोग जिन्हें अपने बेटे का जन्मदिन याद नहीं, लेकिन इस देश के बच्चे-बच्चे को 22 जनवरी 2024 पता है। मैं 22 जनवरी बोलता हूं और देश बोल उठता है जय श्री राम। अयोध्या में उस ऐतिहासित दिन पर मैंने कहा था कि राम से राष्ट्र, विरासत से विकास, अध्यात्म से आधुनिकता, आज देश इसी मंत्र पर आगे बढ़ रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान के हमदर्द सपा और कांग्रेस वाले अब भारत को डरा रहे हैं। ये कहते हैं कि पाकिस्तान से डरो उसके पास एटम बम है। साथियों पाकिस्तान तो पस्त पड़ गया है। उसे अनाज के भी लाले पड़ गए। क्यों डरे भारत? आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है, मोदी की मजबूत सरकार है। भारत आज घर में घुसकर मारता है। आज भारत वैश्विक मंच पर जो बोलता है, पूरी दुनिया उसे सुनती है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस अति पिछड़ा विरोधी है। सीताराम केसरी को रातोंरात बाथरूम में फेंककर सोनिया गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया था।

Continue Reading

Trending