Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी ने रियो पैरालम्पिक दल को शुभकामनाएं दीं

Published

on

रियो पैरालम्पिक

Loading

रियो पैरालम्पिकनई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ब्रजील के महानगर रियो डी जनेरियो में सात सिंतबर से शुरू होने वाले पैरालम्पिक खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। पैरालंपिक खेलों का आयोजन सात से 18 सितंबर तक होगा।

मोदी ने कहा, “भारत के लोग रियो पैरालम्पिक-2016 में हिस्सा लेने वाले अपने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे, जो सात सितंबर से शुरू हो रहा है।”

उन्होंने कहा, “हम रियो पैरालम्पिक खेलों में हिस्सा लेने वाले अपने दल को शुभकामनाएं देते हैं। मुझे भरोसा है कि हमारे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे और देश को गौरवान्वित करेंगे।”

इन खेलों में भारत के 17 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से 15 पुरुष और दो महिलाएं हैं। ये खिलाड़ी पांच स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। यह भारत का पैरालम्पिक खेलों में अभी तक का सबसे बड़ा दल है।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending