Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

राष्ट्रीय पुरस्कार का जश्न मुंबई में मनाएंगी कंगना

Published

on

kangana in queen movie

Loading

नई दिल्ली। फिल्म ‘क्वीन’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फिल्म इतना अच्छा प्रदर्शन करेगी। वह फिल्म को व्यापक स्तर पर मिली पहचान से खुश हैं और उनका कहना है कि वह राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने का जश्न मुंबई में मनाएंगी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यहां रविवार को आयोजित 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह में कंगना को सम्मानित किया।

इससे पहले उन्हें फिल्म ‘फैशन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने कहा कि वह सहायक अभिनेत्री थी और यह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री है। ‘क्वीन’ को भी अवार्ड मिला है। इसलिए हम सभी मुंबई में एक बड़ी पार्टी करेंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की है, जो मंगेतर के शादी करने से इंकार कर देने पर हनीमून के लिए अकेले आती है। इसे सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म की श्रेणी में भी पुरस्कार मिला है।

कंगना ने एक रानी नाम की एक साधारण लड़की का किरदार निभाया है। उन्हें फिल्म के लिए काफी सराहना मिली है। उन्होंने बताया, “मैंने कभी भी ‘क्वीन’ को इस स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद नहीं की थी। मुझे बेहद खुशी है कि फिल्म को व्यापक स्तर पर स्वीकारा गया है।” कंगना की दादी का किरदार करने वाली तृप्ता लखनपाल भी पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मौजूद थीं।

फैंटम फिल्म्स और वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स की तरफ से निर्मित फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। इसमें राजकुमार राव और लिसा हेडन भी अहम भूमिका में हैं।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending