Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘रामायण’ देख कोई राम नहीं बना : रणदीप हुड्डा

Published

on

Loading

मुंबई | अभिनेता रणदीप हुड्डा फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ में असल जिंदगी के कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज के रूप में नजर आएंगे। उनका कहना है कि फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ अपराध को उजागर नहीं करती और इससे कोई अपराध के लिए प्रेरित नहीं होगा। अपने सीधे स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले रणदीप ने कहा यह फिल्म अपराध को उजागर नहीं करती। मुझे नहीं लगता कि यह फिल्म देखने के बाद देश के युवा गलत रास्ते पर चलेंगे। कोई रामायण देखने से राम नहीं बन जाता और न ही कोई ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ देखने से गांधी बन जाता है..तो फिल्म देखने के बाद कोई चार्ल्स शोभराज कैसे बन सकता है| फिल्म मनोरंजन के लिए है।

रणदीप ने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है उनका कहना है कि चार्ल्स शोभाराज का किरदार वो किरदार है जिसे वह बचपन से जानते हैं।उन्होंने कहा हमें समाचार पत्रों से चार्ल्स के बारे में पता चला। जब मैं 10 या 12 साल का था, तब मैंने शोभराज का नाम सुना था। बचपन से इनके बारे में जानते हैं। अमिताभ बच्चन को भी इससे फायदा मिला। उनकी लोकप्रिय फिल्म ‘डॉन’ का संवाद ’11 मुल्कों की पुलिस मुझे ढूंढ रही है’ भी चार्ल्स शोभराज से प्रेरित है। प्रवाल रमन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 30 अक्टूबर को रिलीज होगी।

 

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending