Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राम मंदिर के प्रमुख पक्षकार महंत भास्कर दास का निधन

Published

on

Loading

फैजाबाद। राम जन्मभूमि मामले के पक्षकार रहे निर्मोही अखाड़े के महंत भास्कर दास का शनिवार सुबह निधन हो गया। पिछले मंगलवार को उन्हें सांस की बीमारी व पैरालाइसिस अटैक के चलते एक निजी हृदय रोग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। 89 वर्षीय महंत भास्कर दास 1959 से राम जन्मभूमि के मुकदमे जुड़े थे। अयोध्या के तुलसीदास घाट पर शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

महंत के करीबियों ने बताया कि वह काफी अरसे से बीमार चल रहे थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली। भास्कर दास का इलाज कर रहे डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया कि उनको लकवे का अटैक हुआ। उन्हें बाहर भेजने के लिए सलाह दी गई थी पर वे धार्मिक कारणों से लखनऊ और दिल्ली इलाज के लिए नहीं जाना चाहते थे।

बताया जा रहा है कि भास्कर दास को यह तीसरा हार्ट अटैक आया। इससे पहले उन्हें साल 2003 और 2007 में भी अटैक आ चुका था। महंत के निधन की सूचना के बाद उनके शिष्यों का जमावड़ा अयोध्या स्थित मंदिर में लगने लगा है।

महंत भास्कर दास ने श्रीरामजन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उन्होंने वर्ष 1959 में श्रीरामजन्म भूमि पर अपना दावा प्रस्तुत किया था। उनके उत्तराधिकारी पुजारी रामदास ने बताया कि महंत जी का सपना था कि उनके जीते जी राम मंदिर बन जाए।

बता दें, इससे पहले बाबरी मस्जिद के सबसे बुजुर्ग पैरोकार हाशिम अंसारी का का भी निधन हो गया था। महंत भास्कर दास और हाशिम अंसारी के बीच अच्छे संबंध थे। वे कई मौको पर साथ नजर आए और इस मामले को जल्द से जल्द निपटाना चाहते थे।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending