Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राधा रानी की कृपा से बनेगा राम मंदिर : दिनेशचंद

Published

on

Loading

Dinesh chandद्वारकेश बर्मन की रिपोर्ट

मथुरा। हमारा देश एकमात्र ऐसा हिंदू राष्ट्र है जहां सर्वधर्मसम्भाव नजऱ आता है।यहां सभी धर्मों के लोग हिंदुत्व को प्राथमिकता देते हैं इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि राधा रानी की कृपा रही तो राम मंदिर का निर्माण अवश्य ही पूरा होगा।

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेशचंद बुधवार को मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने बरसाने में राधा रानी के मंदिर के दर्शन किए।
दर्शन करने के बाद दिनेशचंद ने कहा कि राम मंदिर देश का एक ऐसा मुद्दा है जिससे सभी देशवासियों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। यह मुद्दा हमारे देश की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का हल होगा और राम मंदिर का निर्माण भी अवश्य ही होगा।

हिंदुस्तान-पाकिस्तान को लेकर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बार-बार सुर्खियों में रहना चाहता है इसलिए ऐसी नापाक हरकतें करने की आदत पड़ गई है। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है क्योंकि वह पाकिस्तान की हर नापाक हरकत को जमींदोज कर देती है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश दुनिया के देशों में शुमार है जिसे किसी भी हमले के लिए इजाजत नहीं लेनी पड़ती और ना ही किसी के सहारे के लिए मुंह ताकना पड़ता है।

दिनेशचंद ने कहा कि भारत वह दिव्य भूमि है जहां साक्षात परम् ब्रह्मा, विष्णु और महेश में अवतार लेकर अपनी लीलाएं की है और उनके द्वारा पौराणिक काल से लेकर आज तक उनकी कृपा इस देश पर बनी हुई है।

इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री राघवेंद्र, बजरंग दल के सह संयोजक मनोज वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम शत्रिय मौजूद रहे।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending