Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राज्यसभा में पिछड़े वर्गो के लिए नए राष्ट्रीय आयोग पर हंगामा

Published

on

राज्यसभा, केंद्रीय सामाजिक न्याय, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप, राष्ट्रीय आयोग

Loading

नई दिल्ली| सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गो के लिए एक नया राष्ट्रीय आयोग बनाने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दिए जाने के मुद्दे पर शुक्रवार को राज्यसभा में भारी शोर-शराबा हुआ, जिसके कारण सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए प्रभावित हुई।

राज्यसभा, केंद्रीय सामाजिक न्याय, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप, राष्ट्रीय आयोग

राज्यसभा की कार्यवाही पूर्वाह्न् 11 बजे शुरू होने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता राम गोपाल यादव ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने नया आयोग बनाने का विरोध करते हुए कहा कि सरकार को देश के पिछड़े वर्गो के ‘आरक्षण एवं अधिकार’ की रक्षा करनी चाहिए। अन्य विपक्षी सदस्यों ने भी उनका समर्थन किया।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने सदन को आश्वस्त किया कि नए आयोग के गठन से पिछड़े वर्गो के आरक्षण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और उनके हित प्रभावित नहीं होंगे। विपक्षी दलों के सदस्यों ने हालांकि उनकी बात अनसुनी कर दी। वे आसन के समक्ष एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे।

उपसभापति पी.जे. कुरियन ने सदस्यों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन सदस्यों ने उनकी बात भी नहीं सुनी। इसके बाद उपसभापति ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending