Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राजनीति में वंशवाद समाप्त होना चाहिए : पप्पू यादव

Published

on

पप्पू यादव, राष्ट्रीय जनता दल, लालू प्रसाद, राहुल गांधी,

Loading

खगड़िया| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद पप्पू यादव ने गुरुवार को कहा कि लोकतंत्र में उत्तराधिकारी का फैसला जनता करती है। उन्होंने कहा कि राजनीति में वंशवाद समाप्त होना चाहिए। खगड़िया के मांडर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में वंशवाद नहीं होना चाहिए बल्कि काम करने वाले लोगों को उत्तराधिकारी बनाया जाना चाहिए।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा अपने पुत्र को उत्तराधिकारी बनाए जाने के बयान पर पलटवार करते हुए पप्पू यादव ने कहा, “मैं उस वक्त से उन्हें (लालू प्रसाद को) पिता तुल्य मानता हूं जब उनके बेटे का जन्म नहीं हुआ था। मुझसे ज्यादा उनका कोई और शुभचिंतक नहीं हो सकता।” उन्होंने आगे कहा कि गांधी परिवार में राहुल गांधी को विरासत नहीं मिली और दूसरे को प्रधानमंत्री बनाया गया।

उल्लेखनीय है कि रोहतास जिले के डेहरी में बुधवार को आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद ने कहा था, “भारतीय संस्कृति में बेटा ही बाप की विरासत संभालता है। इस कारण मेरे बाद पार्टी का उत्तराधिकारी पप्पू यादव नहीं बल्कि मेरा बेटा होगा। मेरे इस फैसले से जिसे परहेज है, वह पार्टी छोड़कर जा भी सकता है।”

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending