Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राजनाथ ने 1984 दंगा पीड़ितों को चेक बांटे

Published

on

Loading

नई दिल्ली| केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 1984 में दिल्ली में हुए सिख विरोधी दंगे के 17 पीड़ितों के परिवारों के बीच अतिरिक्त मुआवजे का चेक शुक्रवार को वितरित किया। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, “1984 दंगा पीड़ितों के बीच अतिरिक्त मुआवजे का चेक वितरित किया गया। प्रत्येक चेक पांच लाख रुपये का था। बाकी पीड़ितों को भी मुआवजे की राशि जल्द ही प्रदान की जाएगी।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा केंद्र में सरकार बनाने के पांच महीनों बाद अक्टूबर में राजनाथ सिंह ने मुआवजे की रकम को बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया था। राजनाथ सिंह ने पश्चिमी दिल्ली के तिलक विहार इलाके में चेक वितरित किए। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा तथा दिल्ली के मुख्य सचिव डी.एम. सपोलिया मौजूद थे।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending