Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यौन शोषण और दुर्व्यवहार के 31 नए आरोप : संयुक्त राष्ट्र

Published

on

Loading

संयुक्त राष्ट्र, 4 नवंबर (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र को वर्ष की तीसरी तिमाही में अपने तंत्र में यौन शोषण और दुर्व्यवहार के 31 आरोप मिले। प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, डुजारिक ने बताया कि सभी आरोपों को सत्यापित नहीं किया गया है और कुछ आंकलन के प्रारंभिक चरण में ही हैं।

डुजारिक ने कहा कि 31 आरोपों में से 12 का संबंध शांति अभियानों से और 19 का संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, निधि और कार्यक्रमों से है। 10 को यौन उत्पीड़न के रूप में, 19 को यौन शोषण के रूप में और दो को अज्ञात प्रकृति के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन आरोपों में से 12 आरोप वर्ष 2017 में, 2 आरोप 2016 में, 6 आरोप 2015 में या उससे पहले लगाए गए। इनमें से 11 आरोपों की तिथियां ज्ञात नहीं हैं।

इन घटनाओं में 38 पुरुषों पर कथित तौर पर आरोप लगाया गया है। 36 पीड़ितों में से 72 प्रतिशत महिलाएं हैं और 19 प्रतिशत लड़कियां हैं।

उन्होंने कहा कि इस समय सीमा के दौरान 14 मामलों में जांच शुरू की गई है।

डुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र तंत्र में यौन शोषण और दुर्व्यवहार के प्रसार से निराश और दुखी हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत के मंगाफ शहर में इमारत में आग से 43 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर भारतीय

Published

on

Loading

कुवैत सिटी। कुवैत के मंगाफ शहर में बुधवार सुबह एक इमारत में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में अधिकतर भारतीय हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह दक्षिणी कुवैत के मंगाफ शहर में एक इमारत में आग लगी। इस इमारत में भारत और एशिया के मजदूर रहते हैं।

इस हादसे में 40 भरतीयों समेत 43 लोग मारे गए है और करीब 30 लोग घायल हैं। मेजर जनरल रशीद हमद ने कहा कि घटना की सूचना स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे अधिकारियों को दी गई, इसके बाद राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग एक फ्लैट के किचन से शुरू हुई और पूरी इमारत में फैल गई। जिस इमारत में आग लगी है, वह केरल के रहने वाले एक शख्स की है। इमारत में भी ज्यादातर दक्षिण भारत के ही लोग थे। मरने वाले दस भारतीय नागरिकों में से भी पांच केरल के थे। कुवैत के उप प्रधान मंत्री फहद यूसुफ अल सबा ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस कमांडर ने स्टेट टीवी को बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें मजदूरों के क्वार्टर बने हैं। हादसे के समय भी वहां बड़ी संख्या में श्रमिक यहां मौजूद थे। दर्जनों लोगों को बचा लिया गया लेकिन दुर्भाग्य से आग से निकलने वाले धुएं के कारण कई लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। कुवैती स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आग के कारण लगभग 43 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उधर इस घटना पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुःख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘कुवैत शहर में आग की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। कथित तौर पर 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ितों में से अधिकांश भारतीय बताए जा रहे हैं।’

Continue Reading

Trending