Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ये है श्रीदेवी के अंतिम 5 वीडियो, इससे पहले कभी नही देखा होगा आपने

Published

on

Loading

मुंबई। श्रीदेवी 24 फरवरी को अपने फैंस को ‘सदमा’ देकर दुनिया से विदा हो गईं। लेकिन फैंस के दिलों में श्रीदेवी हमेशा जिंदा रहेंगी। अब उनके आखिरी 4 वीडियो सामने आएं हैं। जिसमें वह अलग- अलग किरदार निभाते नजर आ रहीं हैं। दरअसल, ये श्रीदेवी के एड वीडियो हैं। यह विज्ञापन उन्होंने इंडियन ब्रान्ड चिंग्स के लिए किया था। शायद ही ये सभी एड किसी ने देखे हों।

इन ऐड में श्रीदेवी अलग-अलग किरदार में नजर आ रहीं हैं। किसी ऐड में वो मां का किरदार निभाते हुए नजर आ रहीं हैं तो एक ऐड में उनका रोल एक हाउसवाइफ का है। यही नहीं, ऐड में वे जबरदस्त डांस स्टेप्स करते हुए भी नजर आ रहीं हैं।

बता दें कि 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी दुनिया छोड़कर चली गईं। 27 फरवरी 2018 को उनका शव दुबई से इंडिया लाया गया और 28 फरवरी को उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

इस दौरान हजारों की संख्या में उनके फैन्स श्रद्धांजलि देने उमड़े। 3 मार्च 2018 को श्रीदेवी की अस्थियां रामेश्वरम में विसर्जित कर दी गईं। इस दौरान पिता बोनी कपूर के साथ दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी भी मौजूद रहीं।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending