Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी में बारिश, मौसम सुहावना

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में शनिवार तड़के बारिश हुई, जिससे सुबह मौसस सुहावना हो गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और मौसम सुहावना बना रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश के आसार हैं। राज्य में शुक्रवार देर रात भी बारिश हुई थी।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में वाराणसी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23़ 2 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, झांसी का 24़ 3 डिग्री और इलाहाबाद का 24़2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending