Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

यूपी : आजम खां के इस्तीफे पर असमंजस बरकरार

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता आजम खां के इस्तीफे पर अभी असमंजस की स्थिति बरकार है। इस्तीफे की खबरों के बीच आजम ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से किसी तरह का मतभेद होने से तो इंकार कर दिया, लेकिन मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने की खबरों का खंडन नहीं किया है। इस्तीफे को लेकर आजम ने कहा कि चैनलों पर जो खबर चल रही है, उस पर उन्हें अभी कुछ नहीं कहना है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम से ही आजम के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने की खबरें आ रही हैं। फिलहाल इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है। आजम भी लखनऊ से रामपुर के लिए रवाना हो चुके थे। वह मंगलवार रात लगभग 10.30 बजे वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस से रामपुर पहुंचे। आजम के इस्तीफे की खबर आने के बाद उनके समर्थक बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। उनके ट्रेन से उतरते ही कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्त नारेबाजी शुरू कर दी।

कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखकर आजम के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने उनको जैसे-तैसे रेलवे स्टेशन से निकाला। सपा सूत्रों की मानें तो सपा के पूर्व नेता अमर सिंह की मुलायम सिंह यादव से बढ़ती नजदीकी आजम को रास नहीं आ रही है। मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान भी आजम की बातों को सपा नेतृत्व की ओर से दरकिनार कर दिया गया था, जिससे आजम बेहद आहत हैं। आजम की बात रखने की बजाय मंत्रिमंडल में कुछ ऐसे चहरों को शामिल किया गया, जो अमर सिंह के करीबी बताए जा रहे हैं। इसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी से आहत होकर आजम ने संभवत: अपने इस्तीफे की पेशकश है।

नेशनल

अखिलेश यादव ने समझाई एग्जिट पोल्स की क्रोनोलॉजी, बोले- भाजपाई मीडिया भाजपा को 300..

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बाद जारी हुए एग्जिट पोल के नतीजों में NDA को प्रचंड बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि इंडी गठबंधन इन एग्जिट पोल्स के नतीजों को मानने को तैयार नहीं है। इंडी गठबंधन के तमाम नेता इन आंकड़ों को झूठा साबित करने में लगे हुए हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एग्जिट पोल को झूठा ही बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। अपनी पोस्ट के जरिए उन्होंने एग्जिट पोल की क्रोनोलॉजी समझाई है।

अखिलेश यादव ने लिखा है ‘विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके। ⁠आज का ये भाजपाई एग्जिट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था बस चैनलों ने चलाया आज है। ⁠इस एग्जिट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है। ⁠इस एग्जिट पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलने वाले शेयर बाजार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं।’

अखिलेश यादव ने आगे लिखा है कि ‘⁠अगर ये एग्जिट पोल झूठे न होते और सच में भाजपा हार न रही होती तो भाजपा वाले अपनों पर ही इल्जाम न लगाते। ⁠भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयान कर रहे हैं। भाजपाई ये समझ रहे हैं कि पूरे देश का परिणाम चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव की तरह बदला नहीं जा सकता है, क्योंकि इस बार विपक्ष पूरी तरह से सजग है और जनाक्रोश भी चरम पर है। ⁠भाजपा से मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी भी सर्वोच्च न्यायालय की सक्रियता देखकर धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, साथ ही वो जनता के क्रोध का भी शिकार नहीं होना चाहते हैं।’

उन्होंने आगे लिखा है कि ‘इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसीलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं।’ एक अन्य पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा है कि ‘Exit Poll का आधार EVM नहीं DM है। प्रशासन याद रखे जनशक्ति से बड़ा बल और कोई नहीं होता।’

Continue Reading

Trending