Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में दूसरी बार कश्मीर पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

Published

on

यशवंत सिन्हा, केंद्रीय वित्तमंत्री, कश्मीर, सहानुभूति, प्रतिनिधिमंडल

Loading

यशवंत सिन्हा, केंद्रीय वित्तमंत्री, कश्मीर, सहानुभूति, प्रतिनिधिमंडल

yashwant

श्रीनगर  | पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा कश्मीर की जनता के साथ सहानुभूति व्यक्त करने के प्रयासों के शनिवार को यहां पहुंचे। इस दौरे का मकसद कश्मीर के लोगों से सहानुभूति व्यक्त करना है। प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों ने यहां पहुंचते ही शिया समुदाय के वरिष्ठ अलगाववादी नेता आगा हसन बड़गामी के बड़गाम जिला स्थित आवास पर गए। ये सदस्य संभवत: वरिष्ठ अलगाववादी नेताओं सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और मोहम्मद यासीन मलिक से मुलाकात करेंगे।

अक्टूबर के बाद सिन्हा के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधिमंडल का यह दूसरा दौरा है।  इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने 28 अक्टूबर को यहां का दौरा किया था और अलगाववादियों से मुलाकात की थी, लेकिन यह स्पष्ट कर दिया था कि उनका मकसद कश्मीर के लोगों के साथ सहानुभूति व्यक्त करना है। साथ ही यह भी कहा था कि यहां के मौजूदा हालात पर चर्चा करने के लिए उन्हें आधिकारिक रूप से नहीं कहा गया है।

 

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending