Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

यरवदा सेंट्रल जेल का माहौल बहुत अनुशासित है : फरहान अख्तर

Published

on

Loading

मुंबई, 15 सितम्बर (आईएएनएस)| अभिनेता फरहान अख्तर का कहना है कि यरवदा सेंट्रल जेल का माहौल बहुत ही अनुशासित और स्वच्छ है।

उन्होंने कहा कि अधिकारी हर कैदी के रिहा होने से पहले उन्हें कुशल बनाने का प्रयास करते हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास आ सके।

बयान के मुताबिक, फरहान अगस्त में अपनी आगामी फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ का गीत जारी करने के लिए पुणे की जेल गए। अभिनेता ने एमटीवी बीट्स ‘बाबा की चौकी’ की एक प्रकरण में अपना अनुभव साझा किया।

फरहान ने कहा, यरवदा का माहौल बहुत ही अनुशासित और स्वच्छ है। सुधार पर जोर महत्वपूर्ण है और वे प्रत्येक कैदी में कौशल विकसित करने की कोशिश करते हैं, जिससे की रिहा होने के बाद उनमें आत्मविश्वास का निर्माण हो सके।

उन्होंने कहा, यरवदा में एक छोटा कमरा है, जहां उनके पास एक रेडियो जॉकी हाउस है। कैदियों ने बताया की संजू (संजय दत्त) वहां बहुत सारा समय व्यतीत करते थे। वहां गाकर और सकारात्मक कहानियां सुनाकर सभी का मनोरंजन करते हैं।

संजय 12 मार्च, 1993 को मुंबई में सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में अवैध हथियार रखने के आरोप में लिए पांच साल की सजा यरवदा में काट चुके हैं।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending