Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘गंभीर दर्द’ के चलते लेडी गागा अस्पताल में भर्ती हुईं

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस, 15 सितम्बर (आईएएनएस)| गायिका लेडी गागा बेहद दर्द व तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती हुईं।

उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों से ब्राजील में ‘रॉक इन रियो’ म्यूजिक फेस्टिवल में प्रस्तुति देने में असमर्थ हैं।

वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, गागा ने ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को यह सूचना दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ब्राजील..मैं इस बात से टूट सी गई हूं कि मैं रॉक इन रियो में शामिल होने के लिए स्वस्थ हालत में नहीं हूं। मैं आपके लिए सबकुछ करूंगी, लेकिन फिलहाल मुझे अपने शरीर की देखभाल करनी है। मैं आपसे अनुग्रह और मुझे समझने की कोशिश करने का आग्रह करती हूं और वादा करती हूं कि मैं वापस आऊंगी और आपके लिए प्रस्तुति भी दूंगी।

गायिका ने आगे कहा, मैं अस्पताल ले जाई गईं और यह साधारण कूल्हे का दर्द नहीं है। मैं बहुत ज्यादा दर्द में हूं। मैं सर्वश्रेष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में हूं।

गागा ने फाइब्रोमियाल्जा के कारण होने वाले अपने पुराने दर्द और आगामी नेटफ्लिक्स के आगामी डॉक्युमेंट्री ‘गागा : फाइव फुट टू’ का भी जिक्र किया।

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में बीमारी के चलते मॉन्ट्रियल में उन्होंने एक संगीत कार्यक्रम रद्द कर दिया था।

हालांकि, अभिनेत्री पिछले हफ्ते टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के दौरान ‘गागा : फाइव फुट टू’ के प्रीमियर में शामिल हुई थीं और उन्होंने प्रस्तुति भी दी थी।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending