Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कश्मीर : ताजा हिंसा में किशोर की मौत

Published

on

मौत

Loading

मौतश्रीनगर| कश्मीर घाटी में कर्फ्यू हटाए जाने के बाद बुधवार को सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों के बीच अधिक हिंसक झड़प हुई, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई। अधिकारियों और चश्मदीदों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में पथराव करती भीड़ व सुरक्षाबलों के साथ झड़प में दानिश अहमद (18) की मौत हो गई।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि नदिहाल गांव में एक अनियंत्रित भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पैलेट छोड़े और आंसू गैस के गोले दागे। लेकिन भीड़ हटने को तैयार नहीं थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने गोली चलाई।

प्रवक्ता के अनुसार, गोलीबारी में अहमद घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, पर वहां उसकी मौत हो गई।

किशोर की बुधवार को हुई मौत के साथ ही घाटी में नौ जुलाई से शुरू हुए इस संघर्ष में मरने वालों की संख्या अब 72 हो गई है, जिनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वहीं, हिंसक संघर्ष में अब तक 11,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिममें 7,000 नागरिक और सुरक्षा बलों के 4,000 जवान शामिल हैं।

प्रशासन ने घाटी के अधिकांश हिस्सों से सोमवार को कर्फ्यू हटा दिया था, जिसके बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन मंगलवार तथा बुधवार सुबह भी कुछ क्षेत्रों में झड़पें हुईं।

किशोर की मौत की सूचना पाकर लोग सड़कों पर उतर आए, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों के जवानों को भी उन इलाकों में लौटना पड़ा, जहां से वे गए थे।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बारामूला के कई हिस्सों तथा पास के सोपोर कस्बे में फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending