Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मोदी ने मलेशिया में तोरण द्वार का उद्घाटन किया

Published

on

कुआलालंपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मलेशिया दौरे के तीसरे दिन, हिंदू और बौद्ध मंदिरों, पारंपरिक प्रवेश द्वार 'तोरण द्वार', तोरण द्वार भारत-मलेशिया की दोस्ती का प्रतीक

Loading

कुआलालंपुर| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मलेशिया दौरे के तीसरे दिन सोमवार को यहां हिंदू और बौद्ध मंदिरों के लिए एक पारंपरिक प्रवेश द्वार ‘तोरण द्वार’ का उद्घाटन कर मलेशिया के साथ भारत के सांस्कृतिक संबंधों पर रोशनी डाली। मोदी ने यहां ब्रिकफील्ड्स में मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक संग मिलकर संयुक्त रूप से तोरण द्वार का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “यह तोरण पत्थर पर सिर्फ एक कलाकारी नहीं है। यह दो देशों को जोड़ता है और उनकी महान संस्कृतियों की मिसाल देता है।” ब्रिकफील्ड्स स्थानीय स्तर पर ‘लघु भारत’ नाम से मशहूर है। मोदी ने कहा कि सर्वप्रथम सम्राट अशोक ने मध्य प्रदेश में प्रवेश द्वार बनवाया था और उसे भगवान बुद्ध को समर्पित किया था। वहीं, उनके मलेशिया के समकक्ष रजाक ने प्रवेश द्वार को भारत-मलेशिया की दोस्ती का प्रतीक बताया। रजाक ने कहा, “तोरण द्वार भारत-मलेशिया की दोस्ती का प्रतीक है। यह सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक को एक प्रवेश द्वार प्रदान करता है।”

मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश पूरे एशिया में गूंजता है और नव उद्घाटित तोरण द्वार मलेशिया एवं भारत के रिश्तों में एक मील का पत्थर है। मोदी ने कहा, “मुझे यकीन है कि आने वाले समय में भारत और मलेशिया के संबंध और मजबूत एवं गहरे होंगे।” उन्होंने कहा, “तोरण द्वार का उद्घाटन दिखाता है कि भारत-मलेशिया के संबंध आर्थिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक भी हैं।” राजधानी कुआलालंपुर में स्थित यह प्रवेश द्वार सांची स्तूप के डिजाइन से प्रेरित है और इसके निर्माण का पूरा खर्च भारत ने उठाया है। मलेशिया की करीब तीन करोड़ की आबादी में से 20 लाख लोग भारतीय मूल के हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending