Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी नववर्ष की पूर्वसंध्या पर देश को संबोधित करेंगे

Published

on

Loading

मोदी नववर्ष की पूर्वसंध्या पर देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोटबंदी के बाद 30 दिसंबर को नकदी की कमी दूर करने के लिए मांगे गए 50 दिन पूरे होने के बाद शनिवार शाम देश को संबोधित करेंगे।  मोदी संभवत: शनिवार शाम 7.30 बजे देश को संबोधित करेंगे।

मोदी ने इससे पहले आठ नवंबर को देश को संबोधित किया था, जब उन्होंने देश से भ्रष्टाचार और काले धन को खत्म करने के लिए 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट बंद किए जाने की घोषणा की थी। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री अपने संबोधन में नोटबंदी के बारे में बात कर सकते हैं।

मोदी ने नोटबंदी के बाद देश के नाम अपने पहले संबोधन में कहा था, “50 दिन मेरी मदद कीजिए और मैं आपको वह भारत दे दूंगा, जैसा आप चाहते हैं।”

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending