Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी देश को भ्रमित कर रहे हैं : कांग्रेस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर गलत आंकड़ों व तथ्यों द्वारा देश को भ्रमित करने का सोमवार को आरोप लगाया और कहा कि वह लोगों को समझाने में लगे हैं कि आज तक देश ने जो कुछ भी हासिल किया, वह उनके प्रयासों के कारण हुआ।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री को बोलने से पहले अपने तथ्यों व आंकड़ों की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए, क्योंकि अधिकांश बार वह गलत दावा कर जाते हैं। शर्मा ने कहा, “हम उन्हें यह बताना चाहेंगे कि भारत का उद्भव तब नहीं हुआ था, जब मई 2014 में उन्होंने सत्ता संभाली थी।” उन्होंने कहा कि कई नेता और व्यक्ति हुए, जिन्होंने देश को वर्तमान ऊंचाई तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने से पहले देश का बेहद आधुनिकीकरण हुआ। डिजिटीकरण अच्छी बात है, लेकिन यह उनका नजरिया है। कांग्रेस नेता ने कहा, “मोदी गलत दावे कर देश के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें इस तरह के दावे बंद करने चाहिए।”

शर्मा ने कहा कि मोदी के सत्ता संभालने से पहले जी-4 समूह में भारत को काफी समर्थन मिला। कांग्रेस नेता ने कहा, “वीटो पॉवर के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य बनने की भारत की मांग को ब्रिटेन व फ्रांस का समर्थन मिला। रूस भी इसका समर्थक रहा है।” तीनों देशों का समर्थन वर्तमान सरकार के गठन से पहले रहा। इसलिए इस मुद्दे पर अपनी पीठ थपथपाने का क्या फायदा।

शर्मा ने विदेशों में मोदी के लिए आयोजित सार्वजनिक समारोहों की जांच की भी मांग की। उन्होंने कहा, “कांग्रेस इन मामलों में सही तरीके से जांच की मांग करती है।” उन्होंने कहा कि मोदी सार्वजनिक समारोहों का आयोजन कर अपने आधिकारिक दौरे का दुरुपयोग कर रहे हैं।

शर्मा ने टाउन हॉल में फेसबुक के अधिकारियों के साथ मोदी की बैठक के दौरान उनके भावुक होने पर चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी का दावा कि उनकी मां दो जून की रोटी के लिए लोगों के घरों के बर्तन मांजती थीं, बिल्कुल सही नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का दावा कि वह चाय बेचा करते थे, की भी जांच होनी चाहिए। शर्मा ने कहा, “उनके पिता एक कैंटीन चलाते थे, जहां वह (मोदी) चाय बेचते थे।”

नेशनल

पीएम चला रहे ऑपरेशन झाड़ू, AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए 3 प्लान: केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से पहले एक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम ने आम आदमी पार्टी को कुचलने का इरादा बनाया है। उसके लिए इन लोगों ने एक ऑपरेशन चलाया, जिसका नाम है ‘ऑपरेशन झाड़ू’। उनसे मिलने के बाद आए लोगों ने मुझे यह बताया है।

उन्होंने कहा- पीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है। आनेवाले दिनों में देश और कई राज्यों में बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती दे सकती है। इस पार्टी को अभी तुरंत खत्म कर दिया जाए। भविष्य में बीजेपी के लिए कोई चुनौती न हो, इसके लिए आप के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आप के बैंक खाते सीज किए जाएंगे और पार्टी के दफ्तर खाली कराए जाएंगे। पार्टी को किसी तरह सड़क पर लाया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा- ये पार्टी सिर्फ चंद नेताओं की पार्टी नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। ये चाहते हैं कि ये आप को खत्म कर देंगे। तो ठीक है मैं आ रहा हूं आपके दफ्तर। आप हम सब को गिरफ्तार कर लो। बीजेपी वाले कह रहे हैं कि विदेश से राघव चड्ढा आए हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। तो ठीक है, आप आतिशी जी, सौरभ भारद्वाज सभी को गिरफ्तार कर लो।

केजरीवाल ने कहा कि इस गिरफ्तारी के आह्वान में भगवंत मान भी आनेवाले थे। लेकिन मैंने उनको कहा कि आज हमलोगों को जाने दो। अगर आज ये गिरफ्तार करते हैं तो ठीक है, आप कल गिरफ्तारी देने आ जाना। हम देखते हैं कि इनमें हमें गिरफ्तार करने की हिम्मत है या नहीं? उन्होंने कहा कि ऐसा करके भी आम आदमी पार्टी को खत्म नहीं किया जा सकता। यह पार्टी देश के 140 करोड़ लोगों की सोच है। हमने जो कर दिखाया है, वो आजादी के 75 साल में कभी नहीं हुआ। लोगों को उनके सपने सच होते दिखाई देने लगे हैं। यह सब मोदी जी नहीं कर पा रहे। इसीलिए एक एक करके सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending