Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मैहर हादसा : 3 निर्माण कंपनियों, 6 अफसरों के खिलाफ मामला

Published

on

मैहर

Loading

मैहरसतना(मध्य प्रदेश)| सतना जिले की धार्मिक नगरी मैहर में नवनिर्मित तीन मंजिला इमारत ढह जाने के मामले में पुलिस ने तीन निर्माण कंपनियों और गृह निर्माण मंडल के छह अफसरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मैहर क्षेत्र में मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल द्वारा बनाई गई इमारत बारिश के कारण शनिवार को ढह गई थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मैहर पहुंचे। इस निर्माण कार्य की जांच के लिए सरकार ने एक समिति गठित की है।

मैहर के थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने सोमवार को  बताया, “अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) सुरेश अग्रवाल के पत्र के आधार पर प्रथम दृष्टया तीन निर्माण कंपनियों और गृह निर्माण मंडल के छह अफसरों को इस हादसे के लिए जिम्मेदार पाया गया है, लिहाजा इनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।”

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending