Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मेरे लिए ब्रेक लेना जरूरी था : माधवन

Published

on

madhavan

Loading

मुंबई। एक ब्रेक के बाद ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ फिल्म से बॉलीवुड में वापसी कर रहे अभिनेता आर.माधवन का कहना है उन्होंने अभिनय से ब्रेक लेने का फैसला सोच-समझ कर लिया था, क्योंकि उन्हें स्वयं को पुन: खोजने के लिए समय चाहिए था। उन्होंने कहा, “मैंने ब्रेक लिया ताकि मैं अपने दर्शकों का पूरा मनोरंजन कर सकूं। मुझे लगता है कि मैं खुद को समझ नहीं पा रहा था। बतौर कलाकार एक ब्रेक लेकर खुद को फिर से ढूंढना मेरे लिए जरूरी था।”

माधवन की पिछली फिल्म ‘जोड़ी ब्रेकर्स’ (2012) थी। माधवन ने बताया कि उनकी पत्नी ने ब्रेक लेने के उनके फैसले का पूरा समर्थन किया। उन्होंने बताया कि मैंने पत्नी को बताया कि मैं तीन साल का ब्रेक चाहता हूं। उन्होंने मेरा समर्थन किया और कहा, ‘ठीक है, आगे बढ़िए।’ मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरा सहयोग किया। मेरे लिए, हमारी शादी में रोमांस और समझ बहुत महत्वपूर्ण है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending