Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मेडागास्कर में तूफान एवा से 29 की मौत

Published

on

Loading

अन्टाननरीवो, 9 जनवरी (आईएएनएस)| अफ्रीका के द्वीपीय देश मेडागास्कर में शुक्रवार से रविवार तक आए तूफान एवा से 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

नेशनल ऑफिस ऑफ रिस्क एंड डिजास्टर्स मैनेजमेंट (बीएनजीआरसी) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा कि अभी भी 22 लोग लापता हैं जबकि 17,170 लोग विस्थापित हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पांच राष्ट्रीय सड़कें कट चुकी हैं जबकि 17 स्वास्थ्य केंद्र नष्ट हो चुके हैं।

बीएनजीआरसी ने रिपोर्ट में कहा कि राजधानी मेडागास्कर में 3,191 हेक्टेयर धान के खेतों में बाढ़ आ गई है।

तूफान ने मेडागास्कर के पूर्वी इलाके में शुक्रवार को दस्तक दी थी और रविवार को यह 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ देश से दक्षिणपूर्व की ओर निकल गया था।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending