Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तुर्की 3 महीने के लिए आपातकाल की स्थिति का विस्तार करेगा

Published

on

Loading

अंकारा, 9 जनवरी (आईएएनएस)| तुर्की के उपप्रधानमंत्री बेकिर बोजडेग ने कहा है कि देश तीन महीने के लिए आपातकाल की स्थिति का विस्तार करेगा।

बोजडेग ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की सलाह पर सरकार एक बार फिर आपातकाल की स्थिति का विस्तार करेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वर्तमान आपातकाल की स्थिति 19 जनवरी को समाप्त हो रही है। आपातकाल की स्थिति की प्रारंभिक घोषणा 2016 में की गई थी और आगामी विस्तार घोषणा के बाद से छठा विस्तार होगा।

तुर्की ने पहली बार 20 जुलाई 2016 को तख्तापलट की विफल कोशिश के बाद आपातकाल की घोषणा की थी, जिसमें 250 लोग मारे गए थे और अन्य 2,200 लोग घायल हो गए थे।

तुर्की सरकार ने बाद में अमेरिका में निर्वासन में रह रहे एक मुस्लिम धर्मगुरु फेतुल्ला गुलेन के समर्थकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करनी शुरू की थी। गुलेन को 2016 के तख्तापलट के प्रयास के पीछे का मास्टरमाइंड माना जाता है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending