Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मुलायम के 76वें जन्मदिन में शामिल होंगे 1 लाख लोग, रहमान बिखेरेंगे संगीत का जादू

Published

on

Loading

लखनऊ/सैफई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव 21 नवंबर को अपने 76वें जन्मदिन पर इस बार अपनों के बीच रहेंगे। उनके जन्मदिन का जश्न उनके गांव सैफई में जोरदार तैयारी चल रही है। इसकी कमान स्वयं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संभाल रखी है। जश्न में मशहूर संगीतकार एआर रहमान अपने संगीत का जादू बिखेरेंगे।

मुलायम के जन्मदिन के जश्न में फिल्म, उद्योग, राजनीति और अन्य क्षेत्रों की देश की जानी-मानी हस्तियों समेत करीब एक लाख लोग शरीक होंगे। मशहूर संगीतकार एआर रहमान 300 लोगों की टीम के साथ संगीत का जादू बिखेरेंगे। देश के और भी जाने-माने कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। सपा सूत्रों के अनुसार, मुख्य समारोह 21 नवंबर को शाम सात बजे से आधी रात के बाद तक चलेगा। समारोह को यादगार बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। सैफई का एथलेटिक्स स्टेडियम सपा के रंग में रंगा दिखने लगा है।

स्टेडियम में एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। बड़ी संख्या में मेहमानों के आगमन को देखते हुए गेस्ट हाउसों का रखरखाव किया जा रहा है। सैफई को सजाने-संवारने में इवेंट कंपनी की टीम अभी से जुट गई है। एआर रहमान की टीम के मैनेजर भी स्टेडियम का निरीक्षण कर चुके हैं। इस बीच सपा ने नेताजी (मुलायम सिंह) का जन्म दिन इस बार पूरे प्रदेश में समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया है। 22 नवंबर को हर जनपद में बूथ से लेकर जिला मुख्यालय स्तर पर समारोह होंगे।

बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह की इच्छा थी कि इस बार वह अपना जन्मदिन सैफई में ‘अपनों’ के बीच मनाएं। पहले कभी उनके जन्मदिन पर सैफई में बड़ा समारोह नहीं हुआ। पिता की इच्छा को भांपकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तत्काल भव्य समारोह की तैयारियां शुरू कराई है। उनके निर्देश पर मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप सिंह, बदायूं से सांसद धर्मेद्र यादव और परिवार के अन्य सदस्य जन्मदिन समारोह की तैयारियों को अमली जामा पहनाने में जुटे हुए हैं।

प्रादेशिक

गुजरात बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही छात्रा की ब्रेन हैमरेज से मौत, आए थे 99.70 फीसदी अंक

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात बोर्ड की टॉपर हीर घेटिया की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई है। 11 मई को गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) के नतीजे आए थे। हीर इसके टॉपर्स में से एक थी। उसके 99.70 फीसदी अंक आये थे। मैथ्स में उसके 100 में से 100 नंबर थे। उसे ब्रेन हैमरेज हुआ था। बीते महीने राजकोट के प्राइवेट अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वो घर चली गई, लेकिन क़रीब एक हफ़्ते पहले उसे सांस लेने में फिर दिक़्क़त होने लगी और दिल में भी हल्का दर्द होने लगा।

इसके बाद उसे अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। हाॅस्पिटल में एमआरआई कराने पर सामने आया कि हीर के दिमाग का 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा काम नहीं कर रहा था। इसके बाद हीर को सीसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि डाॅक्टरों की लाख कोशिशों के बाद ही उसे बचाया नहीं जा सका और 15 मई को हीर ने दम तोड़ दिया। हीर की मौत के बाद परिवार ने मिसाल पेश करते हुए उसकी आंखों और शरीर को डोनेट करने का फैसला किया।

हीर के पिता ने कहा, “हीर एक डॉक्टर बनना चाहती थी। हमने उसका शरीर दान कर दिया ताकि भले ही वह डॉक्टर न बन सके लेकिन दूसरों की जान बचाने में मदद कर सकेगी।

Continue Reading

Trending