Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रहमान को मिलेगा हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार

Published

on

Loading

मुंबई। भारतीय संगीत को विश्व स्तर तक पहुंचाने वाले ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान 26 अक्टूबर को हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार से नवाजे जाएंगे।

महान गायिका लता मंगेशकर और आशा भोसले के छोटे भाई पंडित हृदयनाथ मंगेशकर की जयंती के मौके पर दिए जाने वाले पांचवें हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार को जाने माने फिल्मकार सुभाष घई ए.आर. रहमान को प्रदान करेंगे।

इस संबंध में जारी एक बयान के मुताबिक, समारोह यहां विले पार्ले (पूर्व) स्थित मास्टर दीनानाथ मंगेशकर हॉल में आयोजित किया जाएगा। पहला हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार लता को दिया गया था। आशा भोसले, अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री सुलोचना ताई भी यह पुरस्कार पा चुके हैं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending