Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मुरुगादौस ने तमिल फिल्म उद्योग में अभय का स्वागत किया

Published

on

Loading

मुंबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)| फिल्मकार ए.आर. मुरुगादौस ने बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल का तमिल फिल्म उद्योग में स्वागत किया है। वह ‘इधु वेधालम सोल्लुम कढई’ के साथ अपने तमिल करियर की शुरुआत कर रहे हैं। ए.आर. मुरुगादौस ने शनिवार को ट्विटर पर अभय का स्वागत करते हुए फिल्म की पहली झलक और टीजर जारी किया।

मुरुगादौस ने ट्वीट किया, तमिल फिल्म उद्योग में अभय देओल का स्वागत है। ‘इधु वेधालम सोल्लुम कढई’ की झलक और टीजर जारी करते हुए उत्साहित हूं।

‘सोचा ना था’, ‘ओए लक्की! लक्की ओए’, ‘देव डी’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘आयशा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभय ने स्वागत के लिए फिल्मकार का आभार व्यक्त किया।

अभय ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, बहुत-बहुत शुक्रिया ए.आर. मुरुगादौस सर। मुझे अपनी इस फिल्म पर गर्व है और जिन लोगों ने इसका निर्माण किया है उनके सहयोग के लिए धन्यवाद।

‘इधु वेधालम सोल्लुम कढई’ में अभय राजा विक्रमादित्य की भूमिका में दिखेंगे।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending