Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘चंबल’ की पटकथा शानदार : भूमि

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)| अभिनेत्री भूमि पेडणेकर ने बताया कि उनकी आगामी चौथी फिल्म की पटकथा शानदार है। फिल्म की कहानी चंबल के डकैतों के इर्द-गिर्द घूमती है।

भूमि ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, ‘शुभ मंगल सावधान’ के बाद यह मेरी अगली फिल्म है और यह अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित की जा रही है। इसकी पटकथा शानदार है।

अभिनेत्री (27) ने अपने किरदार के बारे में अधिक खुलासा नहीं किया, लेकिन वह अपनी भूमिका को लेकर उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा, मैं यह भूमिका निभाने के लिए उत्सुक हूं। यह एक चुनौतीपूर्ण पटकथा और फिल्म है।

‘चंबल’ का निर्माण रोनी स्क्रूवाला कर रहे हैं और इसे लेकर ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ की अभिनेत्री उत्साहित हैं।

भूमि ने कहा, रोनी स्क्रूवाला और आरएसवीपी इसका निर्माण कर रहे हैं। मैं इस सहयोग को लेकर बहुत उत्साहित हूं। इससे पहले रॉनी सर ने ऐसी अद्भुत फिल्मों का समर्थन किया है, इसलिए मैं उनके और अभिषेक (चौबे) के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।

फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत भी प्रमुख भूमिका में हैं।

सुशांत के साथ काम के बारे में पूछे जाने पर भूमि ने कहा, फिल्म में सुशांत मुख्य भूमिका में हैं और वह अभूतपूर्व अभिनेता हैं, इसलिए मैं उन्हें लेकर उत्सुक हूं।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending