Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मुझसे बेहतर कोई भी ओमपुरी की भूमिका नहीं निभा सकता : मनोज बाजपेयी

Published

on

Loading

मुझसे बेहतर कोई भी ओमपुरी की भूमिका नहीं निभा सकता : मनोज बाजपेयी

मुंबई | अभिनेता मनोज बाजपेयी का मानना है कि अगर दिवंगत अभिनेता ओमपुरी के जीवन पर फिल्म बनाई जाती है तो उनसे बेहतर कोई और कलाकार दिवंगत अभिनेता के चरित्र को नहीं निभा सकता। मनोज यहां दिवंगत अभिनेता की याद में आयोजित एक प्रार्थना सभा में उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। अभिनेता का छह जनवरी को निधन हो गया था।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि कोई भी मुझसे बेहतर ओम जी के चरित्र को नहीं निभा सकता, क्योंकि मैं उन्हें करीब से जानता था। मैं उनकी प्रार्थना सभा में शामिल होने आया हूं, फिर भी मुस्कुरा रहा हूं क्योंकि अगर आप उन्हें याद करते हैं तो आप तनावग्रस्त नहीं हो सकते। वह बहुत खुशमिजाज शख्स थे। मैं उन्हें बहुत खुशी के साथ याद करता हूं।”

विविधतापूर्ण किरदार निभाने के लिए मशहूर बाजपेयी ने बताया कि ओम पुरी की फिल्म ‘आक्रोश’ देखने के बाद उन्होंने सोच लिया था कि उन्हें भी वैसा ही काम करना है। दिवंगत अभिनेता ने छोटे कस्बे के युवाओं को सपने देखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पुरी सबके साथ समान व्यवहार करते थे।

बाजपेयी ने कहा कि अभिनेता ने उनकी पिछली फिल्म ‘अलीगढ़’ तो नहीं देखी लेकिन वह ‘अलीगढ़’ और ‘बुधिया सिंह’ के बारे में हर किसी से बात करते थे।

अभिनेता के मुताबिक, “लोग कहते हैं कि अगर आपको अच्छा अभिनेता बनना है तो उससे पहले आपको अच्छा इंसान बनना होगा और जब भी मेरा भरोसा इस कहावत पर से उठने लगा तो मैं ओम पुरी से मिला और मेरा भरोसा लौट आया।”

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending