मुख्य समाचार
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का पहला दिन, उठाए ये 5 बड़े कदम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बतौर सीएम पहले दिन की शुरुआत की है। आदित्यनाथ ने मायावती की पार्टी बीएसपी के नेता की हत्या पर राज्य पुलिस प्रमुख से बात की।
सूत्रों की मानें तो यूपी डीजीपी जावीद अहमद से राज्य में अपराध नियंत्रण के प्लान पर बात करते हुए उन्होंने सावधान रहने को कहा। 44 साल के आदित्यनाथ ने रविवार को यूपी के सीएम पद की शपथ ली थी।
आदित्यनाथ के साथ दो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण के बाद कहा था कि उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए काम करेगी।
- योगी आदित्यनाथ ने सूत्रों के मुताबिक जावीद अहमद से कहा कि वह राज्य की पुलिसिंग को और बेहतर करने के लिए सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों से बात करें और 15 दिन में एक ब्लू प्रिंट के साथ आएं।
- भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए अपने पहले कदम में, उन्होंने सभी मंत्रियों से 15 दिन के भीतर संपत्तियों का ब्यौरा देने को कहा।
- मंत्रियों को यह भी हिदायत दी गई है कि वह मीडिया से बातचीत न करें। यूपी सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थ नाथ सिंह ही यूपी सरकार के औपचारिक प्रवक्ता रहेंगे।
- राज्य में बीजेपी के ये दो वरिष्ठ विधायक बाकी विधायकों की ट्रेनिंग प्रक्रिया के भी इंचार्ज होंगे। 403 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने 312 सीटें जीती हैं और उसके कई विधायक पहली बार चुनकर आए हैं।
- मुख्यमंत्री के रूप में चयनित होने के बाद ही आदित्यनाथ ने डीजीपी जावीद अहमद से मुलाकात कर नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किसी प्रकार से कानून व्यवस्था न बिगड़ने देने को कहा था। अंदेशा था कि योगी समर्थक शपथ ग्रहण में कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस