Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुंबई में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट की मौत

Published

on

गोरेगांव, हेलीकॉप्टर, दुर्घटनाग्रस्त, 'रॉबिनशन आर44', आरे कॉलोनी

Loading

गोरेगांव, हेलीकॉप्टर, दुर्घटनाग्रस्त, 'रॉबिनशन आर44', आरे कॉलोनी

 

मुंबई  | एक निजी हेलीकॉप्टरके रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त होकर आग पकड़ लेने से पायलट की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। दुर्घटना मुंबई के उपनगरीय इलाके गोरेगांव में हुई। बृहन मुंबई नगरपालिका के आपदा नियंत्रण ने कहा कि अमन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर रॉबिन्सन आर-44 मुंबई के ऊपर पर्यटन उड़ान पर था। दोपहर करीब 12.15 बजे अचानक आरे मिल्क कॉलोनी के पास यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कॉलोनी के पास की आदिवासी बस्तियों के सैकड़ों लोग और अन्य बस्तियों के लोग पीड़ितों की मदद करने पहुंचे। घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंचीं।

लोगों और पुलिस कर्मियों ने पीड़ितों को जलते हुए हेलीकॉप्टर से निकाला और अंधेरी पूर्व के सेवन हिल्स अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि पायलट प्रफुल कुमार मिश्रा को मृत घोषित कर दिया गया है। एक सह-पायलट और एक महिला सहित दो यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

नेशनल

एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाकर जनता के बीच में भ्रांति फैलाना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की समर्थक और हमेशा इसके संरक्षण के लिए भूमिका निभाएगी। ये बात नरेंद्र मोदी ने भी कई बार बोला है। एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस नेता हमारे 400 सीटों के लक्ष्य के बारे में यह कहकर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा की संविधान बदलने की योजना है, यह सरासर झूठ है। भाजपा को दो आम चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला, लेकिन हमने कभी इस तरह की चीजें करने की कोशिश नहीं की।”

गृह मंत्री ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के नेता इतने हताश हैं कि उन्होंने मेरे भाषण का फर्जी वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर फैलाने की कोशिश की। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेता इस छेड़छाड़ किए गए वीडियो को फॉरवर्ड करते पाए गए।” केंद्रीय गृह मंत्री के मुताबिक, उनके भाषण का मूल वीडियो उपलब्ध है और इससे कांग्रेस पार्टी का ‘झूठ’ सामने आ गया है। उन्होंने कहा, ” इस मामले में कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब से उन्होंने कांग्रेस की कमान संभाली हैं राजनीति का स्तर नीचे ले जाने का काम कर रहे हैं। इसका चरम लोकसभा में चर्चा ना होने देना, राज्यसभा में बहिष्कार करा देना, शोर-शराबे करना और झूठ बोलकर प्रजा में भ्रांति फैलाने के काम उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कर रही है।

 

Continue Reading

Trending