Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर मची भगदड़, 22 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Published

on

Loading

मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर भगदड़ मच जाने से 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से 45 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अफवाह के बाद भगदड़ मची थी। ब्रिज पर भारी भीड़ भी थी। घटना सुबह 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घायलों को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये  भदगड़ ऐसे वक्त मची है जब ब्रिज पर काफी संख्या में लोग थे। भगदड मचने की वजह का खुलासा तो अभी नहीं हुआ है लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक यहाँ ब्रिज के एक शेड के गिरने की अफवाह फैल गई थी जिससे कारण ये भयंकर भगदड़ मच गयी।

जब भदगड़ मची उस वक़्त सुबह का वक़्त था और भीड़ बहुत ज्यादा थी। ये घटना सुबह करीब 9.30 बजे घटी।

हालाँकि अभी तक साफ़ तौर पर ये पता नहीं चल पाया है कि ये हादसा क्यों हुआ।

इस हादसे में करीब 22 लोग ने अपनी जान गवां दी तो वहीँ 30 लोग बुरी तरह से जख्मी है। बता दें कि ब्रिज वेस्टर्न और इस्टर्न रेवले लाइन को जोड़ने वाले इस ब्रिज पर रोजाना काफी भीड़ रहती है।

 

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending