Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मुंबई अवैध शराब हादसे में मृतकों की संख्या 94 हुई

Published

on

zahreeli sharab

Loading

मुंबई। मुंबई अवैध शराब हादसे में रविवार को मृतकों की संख्या बढ़ कर 94 हो गई, जो पिछले 11 सालों में महाराष्ट्र में अवैध शराब पीकर से हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि अब तक 94 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 45 लोग विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती हैं।

इन लोगों ने बुधवार रात को मलवानी में शराब की दुकान से शराब पी थी। इस मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब का धंधा करने वाले कम से कम चार लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने अब तक इस घटना के संबंध में लगभग 20 लोगों को पकड़ा है।

इस दौरान, मुंबई पुलिस ने लक्ष्मी नगर झुग्गी और अन्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर तलाशी लेने का अभियान शुरू किया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या किसी ने यहां से शराब खरीदी या उसका सेवन किया था। रविवार को इस तरह के कम से कम आठ लोगों को पकड़कर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दिसंबर 2004 में मुंबई में इस तरह की दो घटनाओं में 87 लोगों की मौत हो गई थी।

Continue Reading

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending