Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को लेकर हरियाणा में छिड़ा सियासी संग्राम

Published

on

Loading

चंड़ीगढ़। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतनेवाली हरियाणा की मानुषी छिल्लर को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा के बीच सियासी संग्राम छिड़ गया है। दरअसल मामला विश्व सुंदरी के सम्मान से जुड़ा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहना है कि मानुषी का सम्मान भी ओलंपिक खिलाडिय़ों जैसा ही होना चाहिए।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा

बहादुरगढ़ से ताल्लुक रखने वाली मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया तो सम्मान देने को लेकर हरियाणा में जुबानी जंग भी छिड़ गया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मांग कि सरकार को मानुषी को प्लॉट और पैसे देने चाहिए। मानुषी की कामयाबी को बतौर विपक्ष हुड्डा साहब ने भुनाना चाहा तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साफ-साफ कह दिया कि मानुषी को क्या चाहिए ये मानुषी से पूछकर दिया जाएगा। खट्टर ने यह भी कहा कि हुड्डा को पैसे और प्लाट के अलावा कुछ नजर नहीं आता।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

इसके जवाब में हुड्डा ने खट्टर के वक्तव्य को बौखलाहट भरा बताया। उन्होंने कहा कि मैंने तो मानुषी को खिलाड़ी के बराबर सम्मान देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि साक्षी मलिक को नौकरी व उनकी माता का प्रोमोशन न होना सरकार की सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों का सम्मान करे, अपमान नहीं। उन्होंने खट्टर की प्रति तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि खट्टर साहब का क्या कसूर जो उनकी बेटी नहीं है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending