Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

मार्की खिलाड़ी के तौर पर नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी से जड़े सिमाओ

Published

on

Loading

गुवाहाटी| इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने पुर्तगाल के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सिमाओ सिबरोसा के साथ करार किया है। वह लीग के दूसरे संस्करण में क्लब के मार्की खिलाड़ी होंगे। स्पेन के क्लब एटलेटिको मेड्रिड और एफसी बार्सिलोना के लिए खेल चुके अटैकिंग मिडफील्डर सिमाओ को क्लब में 20 नम्बर की जर्सी दी गई है।

अंतिम बार सिमाओ पेशेवर फुटबाल में स्पेन के क्लब इस्लैनियोल के लिए खेले थे। आईएसएल के पहले संस्करण में नॉर्थईस्ट की ओर से जोआन कैपडेविला मार्की खिलाड़ी थे।

बीते संस्करण में नॉर्थईस्ट आठ टीमों की तालिका में सबसे नीचे रहा था।

सिमाओ ने पुर्तगाल के लिए दो विश्व कप खेले हैं। 2004 में यूरो कप में दूसरे स्थान पर रहने वाली पुर्तगाली टीम के सदस्य सिमाओ यूरोप में 12 साल तक खेल चुके हैं।

सिमाओ भारत आने और अपने क्लब की मदद करने को उत्सुक हैं। सिमाओ ने कहा, “भारत एक शानदार देश है। भारत में खेलने नई चुनौती होगी। मैं भारत में खेलते हुए अपनी टीम को मदद पहुंचने के लिए पूरी दमखम झोंक दूंगा।”

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending