Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मां का सामने आया हैवान रूप, बच्ची को कूड़ेदान में फेंककर सुला दी मौत की नींद

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपनी 25 दिन की बच्ची को कूड़ेदान में फेंक दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई।

बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि वह रो रही थी जो उसकी मां को बर्दाश्त नहीं हुआ। जिसके बाद उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया।

नवजात बच्ची की लाश की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद बच्ची की मां को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिला की पहचान नेहा तिवारी के रूप में हुई, जो मूल रूप से कानपुर की रहने वाली है। वह अपने ट्रैवल एजेंट पति सौरभ के साथ ईस्ट विनोद नगर में रहती है।

पुलिस को दिए अपने बयान में नेहा ने बताया कि वह 25 दिन की अपनी बेटी के बार-बार रोने के कारण काफी परेशान थी, जिसके बाद उसने ये कदम उठा लिया।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

दारुल उलूम देवबंद परिसर में महिलाओं की एंट्री पर रोक, मुफ्ती ने बताई वजह

Published

on

Loading

सहारनपुर। देवबंद में इस्लामिक मदरसा दारुल उलूम ने अपने परिसर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। दारुल उलूम देवबंद प्रबंधन का कहना है कि मदासा परिसर से युवतियां और महिलाएं रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही थी। इस कारण दारुल उलूम ने अपने परिसर में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे रील की वजह से विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान दिक्कत होती थी। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो देखने के बाद कई देशों से इस संबंध में शिकायतें सामने आई थीं। मोहतमिम (प्रशासक) मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने प्रतिबंध और इसके कारणों की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, दारुल उलूम एक मदरसा है और किसी भी स्कूल में इस तरह की हरकतें स्वीकार्य नहीं हैं। नोमानी ने कहा, यही नहीं, दारुल उलूम में शिक्षा का नया सत्र शुरू हो गया है। भीड़ भाड़ के कारण छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। हमें इस संबंध में कई शिकायतें मिलीं।

Continue Reading

Trending