Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का आंदोलन हुआ हिंसक, गाड़ियां फूंकीं

Published

on

महाराष्ट्र, भूमि अधिग्रहण, आंदोलन, हिंसा

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र में किसानों का आंदोलन फिर शुरू हो गया है। राज्य के ठाणे जिले के कल्याण में ठाणे-बदलापुर हाइवे पर किसानों का आंदोलन गुरुवार को हिंसा में तब्‍दील हो गया।

भूमि अधिग्रहण को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने आगजनी शुरू कर दी है। हाइवे पर पुलिस की कई गाड़ियों में आग लगा दी गई।

दोपहर बाद ठाणे पुलिस कमिश्नर ने इस हिंसा के दौरान 12 पुलिसवालों के घायल होने की पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने अब हालात के काबू में रहने की भी बात कही।

ठाणे के कमिश्नर ने कहा कि कुछ गांववालों ने पुलिस टीम और डीसीपी पर हमला किया। इसके बाद पैलटगन का इस्तेमाल किया गया और इससे 4 गांववाले जख्‍मी हो गए।

उन्होंने बताया कि हिंसा बढ़ने की वजह से 12 पुलिसवाले भी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने इलाके में धारा 144 या कर्फ्यू लगाए जाने से इनकार किया।

प्रदर्शनकारियों ने हाइवे पर जाम लगाया था। इसके अलावा किसानों और पुलिसवालों में झड़प की खबरें भी मिलीं। हालात काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस मौके पर भेजी गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम 17 गांवों के लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए। 10 से ज्यादा जगहों पर ये प्रदर्शन हुए। इनमें ठाणे-बदलापुर हाइवे भी शामिल है।

 

 

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending