Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

महाराष्ट्र पुल दुर्घटना : लापता बसों का मलबा बरामद

Published

on

मलबा

Loading

मलबारायगढ़ (महाराष्ट्र)| भारतीय नौसेना के गोताखोरों को राज्य परिवहन की उन दो बसों का मलबा मिला है, जो तीन अगस्त को बाढ़ के कारण महाड में सावित्री नदी पर बना पुल ढह जाने से बह गई थीं। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, “लंबी खोजबीन और पिछले आठ दिनों से हर रोज 12-14 घंटे काम करने के बाद नौसेना की टीमों को महाड में पानी में डूबी दो बसों का मलबा मिला है।”

मलबा व्यस्त मुंबई-गोवा राजमार्ग पर उस स्थान से करीब 170-200 मीटर दूर मिला, जहां पुल ढहा था। ये चार-छह मीटर गहरे पानी में डूबे हुए थे।

पुल टूटने के कारण चार-पांच निजी वाहन भी बाढ़ के पानी में बह गए थे। इसमें लगभग 42 लोगों की मौत की आशंका जताई गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों को अब तक केवल 26 शव ही मिले हैं।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending