Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक तट पर आज तूफान के आसार

Published

on

cyclone-in-India

Loading

नई दिल्ली। देश के पश्चिमी हिस्सों में मंगलवार को तूफान आने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों के आसपास 45 से 55 और 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। लिहाजा महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में समुद्र की स्थिति काफी विषम होगी। इन क्षेत्रों में मछुआरों को इस दौरान समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। अरब सागर में बन रहे चक्रवात ‘अशोबा’ के प्रभाव से कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मुंबई से 580 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम दूर स्थित पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है, तथा अगले 24 घंटों में यह और गहरे दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो सकता है। बयान के अनुसार, इस प्रक्रिया के प्रभाव से अगले 48 घंटों में तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में मछुआरों को अगले 48 घंटों के दैारान समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है और जो गए हुए हैं, उन्हें लौटने को कहा गया है।

मौसम विभाग (आईएमडी) के उपनिदेशक कृष्णानंद होसालीकर ने कहा कि हम दबाव की प्रगति पर नजर रख रहे हैं। यह कहना मुश्किल है कि इससे मॉनसून की प्रगति प्रभावित होगी या नहीं।

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के मॉनसून का असर दिल्ली सहित उत्तर भारत के इलाकों पर पड़ता है।

Continue Reading

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending