Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘अमर है’ में एक्टिंग के साथ निर्देशन भी करेंगे कमल हासन

Published

on

kamal haasan

Loading

मुंबई। अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन आगामी हिंदी फिल्म ‘अमर है’ में अभिनय के अलावा इसका निर्देशन भी करेंगे। वह कहते हैं कि फिल्म में उनके किरदार का चीजों को देखने का एक अनूठा नजरिया है। हासन ने यहां कहा, “मेरा किरदार एक पारंपरिक खलनायक का नहीं है। यह किरदार एक ऐसे नजरिये को पेश करता है, जो सामान्य से बहुत जुदा है।”

‘अमर है’ में उनके साथ सैफ अली खान भी होंगे। यह राजनीति, कारोबार एवं अंडरवर्ल्ड समीकरणों पर आधारित एक गंभीर फिल्म है। इसे वीरेंद्र के. अरोड़ा और अर्जुन एन.कपूर बना रहे हैं। यह दो नायकों वाली फिल्म होगी। फिल्म के लिए दो नायिकाओं का चयन जल्द होगा। हासन इस वक्त तमिल फिल्म ‘ठूंगावनम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा उन्हें अपनी ‘पापनाशम’ की रिलीज का इंतजार है। हासन हिंदी फिल्म ‘चाची 420’ के बाद 18 साल के लंबे अंतराल के बाद किसी हिंदी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending