Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मलयालम अभिनेता, 4 महिलाओं को जमानत

Published

on

Loading

कोच्चि| केरल में नवोदित मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको और चार महिलाओं को कोकीन रखने और उसका सेवन करने के मामले में जमानत मिल गई है। केरल उच्च न्यायालय ने उन्हें सोमवार को जमानत दे दी। वे 59 दिनों तक हिरासत में रहे। उन्हें जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। केरल पुलिस द्वारा यहां पर एक निचली अदालत में आरोप-पत्र दाखिल करने के तुरंत बाद उन्हें जमानत दे दी गई। सरकारी वकील ने हालांकि चाको की जमानत का विरोध किया।

जमानत देते हुए अदालत ने आरोपियों से अपने पासपोर्ट और मोबाइल की जानकारी देने के लिए कहा। साथ ही उन्हें एक हफ्ते में दो बार पुलिस थाने में रिपोर्ट करने का आदेश दिया।

आरोपियों को जनवरी में एक घर से आधी रात के समय गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार की गई चार महिलाओं में से एक सहायक निर्देशक, दो मॉडल हैं और एक महिला दुबई में काम करती है।

बाद में पुलिस ने दो अन्य लोगों के अलावा गोवा से एक नाइजीरियाई युवक को भी गिरफ्तार किया था।

शाइन टॉम चाको ने अपना करियर सहायक निर्देशक के तौर पर शुरू किया था साथ ही साथ वे छोटी-छोटी भूमिभाएं निभाते थे। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘इतिहास’ में मुख्य भूमिका निभाई थी।

मनोरंजन

आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर

Published

on

Loading

मुंबई। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया था। आज भी टीवी पर इसको काफी पसंद किया जाता है। फिल्म में सनी देओल द्वारा कुलदीप सिंह चांदपुरी का निभाया गया किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। पिछले साल अगस्त में ऐसी खबरें सामने आई थी कि सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल बनने वाला है। अब इस खबर पर मुहर लग गई है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। इस फिल्म को साल 2026 में रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज करने का प्लान हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, “बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने का टारगेट है। इंडियन आर्म्ड फोर्सेज पर बेस्ड फिल्म होने की वजह कर मेकर्स को ऐसा लगता है कि इस फिल्म को रिलीज करने के लिए इससे बेहतर डेट नहीं हो सकती है।”

फिल्म में सनी देओल अपने उसी पुराने मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में दिखेंगे और उनके साथ आयुष्मान खुराना भी होंगे।

Continue Reading

Trending