Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ममता का मोदी पर अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने का आरोप

Published

on

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अर्थव्यवस्था, तृणमूल कांग्रेस, नरेंद्र मोदी, 500 और 1000 रुपये के नोट

Loading

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अर्थव्यवस्था, तृणमूल कांग्रेस, नरेंद्र मोदी, 500 और 1000 रुपये के नोट

                              mamata

कोलकाता | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नोटबंदी के जरिए देश की अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारने का आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाया है। बनर्जी ने ट्वीट किया, “मोदी जी आपने देश की अर्थव्यवस्था और विकास को खत्म कर दिया।”

उन्होंने यह भी कहा कि 500 और 1,000 रुपये के नोट बंद करने के लिए आठ नवंबर को महिलाएं मोदी को मुंहतोड़ जवाब देंगी।

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में अपने प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप भी मोदी पर लगाया।

उन्होंने कहा, “‘मन की बात’ मोदी की बात बन गया है। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है। लाखों लोगों के दर्द और तकलीफ का समाधान ढूंढ़ने के बजाय वह व्यक्तिगत प्रतिशोध, व्यक्तिगत प्रचार और कारोबार कर रहे हैं।”

इससे पहले रविवार को मोदी ने नकद रहित अर्थव्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि अधिक कीमत की मुद्रा के नोट बंद करने का कदम छिपे हुए बेहिसाबी धन और देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए है।

बनर्जी ने ऑनलाइन एप्स के जरिए पैसे के लेनदेन का सुझाव देने के लिए मोदी को जमकर लताड़ लगाई।

बनर्जी के मुताबिक, “हम आप पर या जिस बेमेल तकनीक का आप प्रचार कर रहे हैं, उस पर भरोसा नहीं करते हैं।”

 

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending