Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मप्र विधानसभा में जीएसटी समर्थन का संकल्प पारित

Published

on

मप्र

Loading

मप्र भोपाल| लोकसभा और राज्यसभा द्वारा पारित 122वें संविधान संशोधन विधेयक, 2016 (जीएसटी) के समर्थन में लाए गए संकल्प प्रस्ताव को मध्य प्रदेश विधानसभा में आज बुधवार को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। सरकार की ओर से विधि विधायी मंत्री रामपाल सिंह ने संकल्प पत्र को रखा। इस संकल्प पत्र का सत्ता और विपक्ष के विधायकों ने समर्थन किया। कुछ शंकाएं भी बताई, जिस पर वित्तमंत्री जयंत मलैया ने भरोसा दिलाया कि वह इन आशंकाओं को जीएसटी को लेकर बनाई गई समिति के समक्ष रखेंगे।

इस संकल्प पत्र पर कांग्रेस की ओर से उपनेता बाला बच्चन, विधायक राजेंद्र सिंह, मुकेश नायक, महेंद्र सिंह कालूखेड़ा, जयवर्धन सिंह। भाजपा की ओर से दुर्गादास, यशपाल सिंह सिसोदिया आदि ने अपनी बात रखी। सभी ने इस संकल्प प्रस्ताव को राज्य के हित में बताया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंत में सदन को भरोसा दिलाया कि जीएसटी से राज्य की जनता को नुकसान नहीं होगा।  बाद में विधानसभाध्यक्ष डॉ. सीतासरण शर्मा ने सदन की राय लेने के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए जाने की घोषणा की और सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

ज्ञात हो कि राज्य विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई में आहूत किया गया था। इस क्रम में बुधवार को बैठक बुलाई गई। इस बैठक में अन्य किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending