Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र : नगर निकाय चुनाव का दूसरा चरण मंगलवार को

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान मंगलवार दो दिसंबर को होगा। इस दिन 143 नगर निकायों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त आऱ परशुराम ने बताया है कि दूसरे चरण में एक नगरपालिक निगम, 38 नगरपालिका परिषदों और 104 नगर परिषदों में मतदान होगा। इस चरण में 3980 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। कुल 29 लाख 25 हजार 233 मतदाता मतदान के पात्र हैं। इसमें पुरुष मतदाता 15 लाख 29 हजार 647, महिला मतदाता 13 लाख 95 हजार 442 और अन्य 144 हैं।

नगर निकाय निर्वाचन के दूसरे चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त परशुराम ने कहा है कि मतदान प्रक्रिया में विघ्न डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों में पर्याप्त सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।

राज्य में नगर निकाय के पहले चरण का मतदान 28 नवंबर को हो चुका है। नगर निकाय चुनाव के नतीजे चार और सात दिसंबर को आएंगे।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending