Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र : कोहरा बरकरार, स्कूलों का समय बदला

Published

on

Loading

भोपाल| पिछले सप्ताह पहाड़ी इलाकों में हुए हिमपात के बाद बुधवार सुबह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शीत लहर और कोहरे का असर देखा गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों कोहरा बने रहने की संभावना जताई है। राज्य में ठंड बढ़ने की वजह से राजधानी भोपाल के स्कूलों के समय में तब्दीली की गई है। बुधवार से सभी स्कूल सुबह 8.30 बजे के बाद शुरू हुए।

भोपाल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6़ 5 डिग्री, इंदौर में पांच डिग्री, ग्वालियर में नौ डिग्री तथा जबलपुर में 8़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में पचमढ़ी सबसे सर्द है, जहां न्यूनतम तापमान 3़ 9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मंगलवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 19़ 6 डिग्री, इंदौर में 20़ 8 डिग्री, ग्वालियर में 20़ 8 डिग्री तथा जबलपुर में 20़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रादेशिक

मिजोरम : आइजोल में पत्थर की खदान ढहने से 10 मजदूरों की मौत, कई लापता, बचाव अभियान जारी

Published

on

Loading

आइजोल। मिजोरम की राजधानी आइजोल में पत्थर की खदान ढहने से इसमें काम कर रहे 10 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के लापता होने की खबर है। बचाव अभियान जारी है और 2 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इलाके में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते खदास धंस गई। इस हादसे को लेकर मिजोरम के डीजीपी अनिल शुक्ला ने कहा कि पुलिस के जवान बचाव कार्य में लगे हुए हैं। यह हादसा नदियों के जल स्तर बढ़ने की वजह से हुआ है। इस वजह से नदी के किनारे रहने वाले लोगों को दूसरे जगह हटा दिया गया है।

हादसा शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच वाले इलाके में खुदी खदान में हुआ। खदान धंसते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई थी, लेकिन सभी बाहर नहीं निकल पाए। हादसे की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही NDRF और प्रशासन की बचाव टीमें मौके पर पहुंची। लोगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात है क्योंकि लोगों में आक्रोश है। वे अपने परिजनों को निकालने की गुहार लगा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ रही है। हुनथर में नेशनल हाईवे-6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया है। बारिश के कारण प्रदेश के कई स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया हुआ है, लेकिन बावजूद इसके खदान में काम कराया जा रहा था। इस वजह से भी लोगों में आक्रोश है और वे खदान मालिक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग पुलिस से कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending