Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मनाली में तापमान हिमांक के नीचे

Published

on

Loading

शिमला| हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल शिमला और मनाली में हल्के हिमपात के अगले दिन गुरुवार को तापमान हिमांक से नीचे पहुंच गया, जिस वजह से शीतलहर का असर बढ़ गया है। राजधानी शिमला में तापमान शून्य से 0.5 डिग्री कम और मनाली में हिमांक से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि शिमला में हल्का हिमपात हुआ, अधिकांश कुछ घंटे में ही पिघल गए, लेकिन नरकंदा, जुब्बाल, कोटखई और खारापत्थर जैसी ऊपरी इलाके में भारी हिमपात हुआ।

उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकांश इलाके में तापमान शून्य के करीब दर्ज किया गया।

चंबल जिले के डलहौजी, ऊपरी धर्मशाला के मैकलियाडगंज और सालोन जिले के चैल में भी हिमपात हुआ है।

शिमला के यूएस क्लब और जाखु पहाड़ी के रिहायशी इलाके में नलों का पानी जम गया है।

राज्य में केलांग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान हिमांक से 5.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। कल्पा में तापमान हिमांक से 4.8 डिग्री नीचे रहा। दोनों ही स्थानों पर क्रमश: चार और आठ सेंटीमीटर हिमपात हुआ है।

धर्मशाला में 24.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, यहां रात का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के गुरुवार से समाप्त होने और 20 जनवरी को एकबार फिर सक्रिय होने का अनुमान जताया है, जिससे राज्य में और बारिश व हिमपात होगा।

 

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending