Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में मौसम गर्म

Published

on

Loading

भोपाल| झीलों के राज्य मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित इसके करीब-करीब सभी इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम गर्म है। धूप झुलसाने वाली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बने रहने और तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। राज्य में मौसम धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल सहित अधिकांश इलाकों में आसमान साफ रहा। धूप में तल्खी महसूस की गई।

भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री, इंदौर में 19.1 डिग्री, ग्वालियर में 23.3 डिग्री तथा जबलपुर में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री, इंदौर में 36.4 डिग्री, ग्वालियर में 34.4 डिग्री तथा जबलपुर में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रादेशिक

गुजरात बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही छात्रा की ब्रेन हैमरेज से मौत, आए थे 99.70 फीसदी अंक

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात बोर्ड की टॉपर हीर घेटिया की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई है। 11 मई को गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) के नतीजे आए थे। हीर इसके टॉपर्स में से एक थी। उसके 99.70 फीसदी अंक आये थे। मैथ्स में उसके 100 में से 100 नंबर थे। उसे ब्रेन हैमरेज हुआ था। बीते महीने राजकोट के प्राइवेट अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वो घर चली गई, लेकिन क़रीब एक हफ़्ते पहले उसे सांस लेने में फिर दिक़्क़त होने लगी और दिल में भी हल्का दर्द होने लगा।

इसके बाद उसे अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। हाॅस्पिटल में एमआरआई कराने पर सामने आया कि हीर के दिमाग का 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा काम नहीं कर रहा था। इसके बाद हीर को सीसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि डाॅक्टरों की लाख कोशिशों के बाद ही उसे बचाया नहीं जा सका और 15 मई को हीर ने दम तोड़ दिया। हीर की मौत के बाद परिवार ने मिसाल पेश करते हुए उसकी आंखों और शरीर को डोनेट करने का फैसला किया।

हीर के पिता ने कहा, “हीर एक डॉक्टर बनना चाहती थी। हमने उसका शरीर दान कर दिया ताकि भले ही वह डॉक्टर न बन सके लेकिन दूसरों की जान बचाने में मदद कर सकेगी।

Continue Reading

Trending