Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मछुआरों के मुद्दे पर अतंर्राष्ट्रीय न्यायालय जा सकता है भारत : रामदास

Published

on

चेन्नई,एस-रामदास,भारत-श्रीलंकाई,अंतर्राष्ट्रीय-न्यायालय,मछुआरों,नौसेना

Loading

चेन्नई | पीएमके के संस्थापक एस. रामदास ने शनिवार को कहा कि भारत श्रीलंकाई समुद्र क्षेत्र सहित बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने के अपने मछुआरों के पारंपरिक अधिकार सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकता है। यहां जारी एक बयान में रामदास ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक, परंपरागत अधिकार कानूनी रूप से लागू करने योग्य हैं।

रामदास ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच बंगाल की खाड़ी में भारतीय मछुआरों को मछली पकड़ने का परंपरागत अधिकार है। यदि भारत इस बात पर जोर दे तो श्रीलंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इस अधिकार से इंकार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, “यह पीड़ादायक है कि भारत सरकार ऐसा नहीं कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय जाकर इस अधिकार को प्रमाणित किया जा सकता है।” रामदास ने कहा कि भारत सरकार को अपने मछुआरों के मछली पकड़ने के कानूनी अधिकारों की सुरक्षा के लिए श्रीलंका के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने हाल ही में कहा था कि नौसेना को श्रीलंका की समुद्री सीमा में मछली पकड़ने वालों को गिरफ्तार करने और उनकी नौकाओं को जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

दोनों देशों के मछुआरा संघों के बीच यहां हुई द्विपक्षीय वार्ता में भारतीय मछुआरों ने श्रीलंका की समुद्री सीमा में एक साल में 83 दिनों तक मछली पकड़ने की अनुमति मांगने के बाद सिरिसेना ने यह बयान जारी किया है। इस बयान का हवाला देते हुए रामदास ने कहा कि श्रीलंका सरकार ने भारतीय मछुआरों का अनुरोध ठुकरा दिया है।

उन्होंने कहा कि श्रीलंका की नौसेना ने शुकवार रात बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने के दौरान 33 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। रामदास ने कहा कि भारतीय मछुआरों द्वारा श्रीलंकाई समुद्री सीमा में प्रवेश करना उसी तरह है, जिस प्रकार से श्रीलंका के मछुआरे भारतीय जलसीमा में प्रवेश करते हैं।

नेशनल

Modi 3.0: बंटे विभाग, टॉप 4 में कोई परिवर्तन नहीं, जानें किसे कौन सा मंत्रालय मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन चुकी है। नई सरकार में पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। आज मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर के मंत्रालय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये नेता वही मंत्रालय संभालेंगे, जिसे वह मोदी सरकार 2.0 में संभाल रहे थे।

मंत्रियों और उनके मंत्रालय की पूरी लिस्ट

मोदी कैबिनेट 3.0 

1. नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय
2. अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा सड़क परिवहन राज्यमंत्री
3. एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय,
4.अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय
5. राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय,
6अमित शाह को गृह मंत्रालय
7. निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय
8. मनोहर लाल को ऊर्जा मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय
9. तोखन साहू शहरी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री
10. श्रीपद नाइक ऊर्जा मंत्रालय में राज्यमंत्री
11. वित्त मंत्री बनी रहेंगी निर्मला सीतारमण
12. हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्री बने रहेंगे
13. पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय
14. अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय, सूचना प्रसारण मंत्रालय
15. शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय
16. धर्मेंद्र प्रधान को HRD मंत्रालय का प्रभार
17. शोभा करंदलाजे लघु उद्योग राज्यमंत्री
18. जीतनराम मांझी लघु उद्योग मंत्री बने
19. किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री बने
20. सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय
21. राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन
22. गजेंद्र शेखावत संस्कृति और पर्यटन मंत्री
23. सुरेश गोपी राज्यमंत्री संस्कृति और पर्यटन
24. भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय
25. जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय
26. चिराग पासवान को खेल और युवा कल्याण मंत्रालय
27. सर्बानंद सोनोवाल को पोर्ट शिपिंग मंत्रालय
28. शांतनु ठाकुर पोर्ट शिपिंग राज्यमंत्री
29-एच डी कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्रालय
30-हरदीप सिंह पूरी को पेट्रोलियम मंत्रालय
31-गिरिराज सिंह बने कपड़ा मंत्री
32-ज्योतिरादित्य सिंधिया टेलीकॉम मंत्रालय
33-अन्नपूर्णा देवी को महिला बाल विकास मंत्रालय की ज़िम्मेदारी

ये बनाए गए राज्यमंत्री – जितिन प्रसाद, श्रीपद नाईक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, बीएल वर्मा, कीर्ति वर्धन सिंह, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उड़के, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, टोकन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीनिवास वर्मा, नीमूबेन बामणिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा

Continue Reading

Trending