Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारतीय रेल में सुधार के लिए प्रभु ने निर्धारित किए लक्ष्य

Published

on

prabhu-rail-budget

Loading

नई दिल्ली। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने अगले पांच वर्षों में भारतीय रेल में सुधार के लिए गुरुवार को चार लक्ष्य रखे। रेल मंत्री ने लोकसभा में अपना पहला रेल बजट पेश करते हुए कहा कि ये चार लक्ष्य हैं – ग्राहक सेवा अनुभव में सुधार, सुरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित करना, बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण और भारतीय रेल को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाना।

रेलमंत्री ने कहा कि ग्राहक सेवा अनुभव में स्थाई और प्रभावी सुधार प्रदान कराने के लिए भारतीय रेल नए अभियानों को शुरू कर रही है, जिनसे स्वच्छता, सहूलियत, रेल सेवा तक पहुंच, सेवा गुणवत्ता और रेलगाड़ियों की गति से जुड़ी ग्राहकों की चिंताएं दूर होगी।

प्रभु ने जोर देकर कहा कि रेल को यात्रा का एक सुरक्षित माध्यम बनाना ही सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि मूल रूप से भारतीय रेल की क्षमता का विस्तार कर और बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण से नागरिकों के लिए रेल यात्रा को महत्व दिया गया है। भारतीय रेल अपनी दैनिक यात्री क्षमता 2.1 करोड़ से बढ़ा कर 3.0 करोड़ करेगी। इसके साथ ही रेल पटरी की लंबाई भी 20 प्रतिशत बढ़ा कर 1,14,000 किलोमीटर से 1,38,000 किलोमीटर की जाएगी और भारतीय रेल की औसत मालभाड़ा क्षमता को एक अरब टन से बढ़ाकर 1.5 अरब टन किया जाएगा।

प्रभु ने अपने भाषण के दौरान कहा कि भारतीय रेल के लिए वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, भारतीय रेल को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने से भारतीय रेल अपने संचालन से बड़ी मात्रा में मुनाफा कमाएगी।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending