Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रियो ओलम्पिक (हॉकी) : ब्रिटेन के हाथों भारतीय महिला टीम की करारी हार

Published

on

भारतीय महिला टीम

Loading

भारतीय महिला टीमरियो डी जेनेरियो| रियो ओलम्पिक में सोमवार को भारतीय महिला हॉकी टीम को पूल चरण के अपने दूसरे मुकाबले में ब्रिटेन के हाथों 0-3 से करारी हार झेलनी पड़ी। भारतीय महिलाएं जरा भी लय में नजर नहीं आईं और गेंद अपने पास रखने में संघर्ष करती दिखीं।

भारत से कहीं ऊंची वरीयता वाली ब्रिटिश टीम और भारतीय महिला टीम के बीच गुणवत्ता और कुशलता का अंतर साफ नजर आ रहा था। ब्रिटेन की ओर से जिसेले एंश्ले ने 25वें मिनट में, निकोला व्हाइट ने 27वें मिनट में और एलेक्जांद्रा डैनसन ने 33वें मिनट में एक-एक गोल दागे।

रियो ओलम्पिक में भारतीय महिला टीम की यह पहली हार है। इससे पहले भारत ने जापान के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था।

वहीं विश्व नंबर-7 ब्रिटिश महिला टीम की लगातार दूसरी जीत है। ब्रिटेन ने पहले पूल मैच में अपने से ऊंची वरीयता वाली आस्ट्रेलियाई टीम को 2-1 से हराया था।

13वीं विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय टीम शुरू से दबाव में नजर आई, जबकि ब्रिटिश टीम ने लगातार भारतीय गोलपोस्ट पर हमले जारी रखे।

भारतीय रक्षापंक्ति किसी तरह पहले क्वार्टर में ब्रिटिश आक्रमण को नाकाम करने में सफल रही। दूसरे क्वार्टर में भी ब्रिटिश टीम मैदान पर हावी रही और गोल हासिल करने में भी कामयाब हुई।

ब्रिटेन के लिए दूसरे क्वार्टर में मैच के 25वें मिनट में जिसेल एंश्ले ने पेनाल्टी कॉर्नर पर पहला गोल दागा। दो मिनट बाद ही निकोला व्हाइट ने फील्ड गोल कर ब्रिटेन को 2-0 की बढ़त दिला दी।

तीसरे क्वार्टर में लौरा अंसवर्थ का शॉट चूक गया, लेकिन एलेक्जांद्रा डैनसन ने रिवर्स होकर आई गेंद को गोलपोस्ट की राह दिखा दी और ब्रिटेन को 3-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

ब्रिटिश महिलाओं ने इसके बाद लगातार भारतीय गोलपोस्ट पर हमले जारी रखे और तीसरा क्वार्टर समाप्त होने से पहले चार पेनाल्टी कॉर्नर और हासिल किए, हालांकि वे इन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकीं।

0-3 से पिछड़ चुकीं भारतीय महिलाओं ने आखिरी क्वार्टर में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और कई हमले करने में सफल रहीं। भारतीय टीम को आखिरी क्वार्टर में कई पेनाल्टी कॉर्नर भी मिले पर शुरुआती से ही दबाव में आ चुकी भारतीय टीम किसी अवसर का लाभ नहीं उठा सकी।

सोमवार को हुए अन्य मैचों में पूल-बी में अमेरिका ने आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया, जबकि पूल-ए में जर्मनी ने न्यूजीलैंड को 2-1 से मात दी।

एक अन्य मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन नीदरलैंड्स ने केली जोंकर की हैट्रिक की बदौलत दक्षिण कोरिया को 4-0 से करारी शिकस्त दी।

भारतीय टीम अब बुधवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, जबकि ब्रिटिश महिलाएं अर्जेटीना का सामना करेंगी।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending